मनोरंजन

सिनेजीवन: फराह खान को सुजैन खान ने रखा 'गोल्ड डाइट' पर और कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल

हाल ही में फराह खान ने बताया कि सुजैन ने उन्हें 'गोल्ड डाइट' पर रखा है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फराह खान को सुजैन खान ने रखा 'गोल्ड डाइट' पर, कोरियोग्राफर ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

मशहूर फिल्म निर्माता संजय खान की बेटी और जानी-मानी भारतीय इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके दोस्तों का दायरा बेहद खास है। इसी कड़ी में उनका फराह खान के साथ भी खास बॉन्ड है। हाल ही में फराह खान ने बताया कि सुजैन ने उन्हें 'गोल्ड डाइट' पर रखा है।

इस बात की जानकारी खुद फराह ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन में एयरपोर्ट लाउंज से अपना एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह कुछ भी नहीं खा सकतीं, क्योंकि सुजैन खान ने उन्हें 'गोल्ड डाइट' पर रखा है।

 फराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सुजैन खान ने मुझे 'गोल्ड डाइट' पर रखा है।"

 बता दें, हाल ही में सुजैन खान ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वे ज्वैलरी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "हमने गोल्ड नहीं छोड़ा... बस उसके साथ जुड़ा भारीपन छोड़ दिया है। इसलिए, पेश है 'द गोल्ड डाइट'... जिसे आज की आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।"

Published: undefined

कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल, बयां की दिल की बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके अब तक के करियर के सभी यादगार और मशहूर किरदारों का कोलाज शामिल है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "वाह! फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखे हुए मुझे 12 साल हो गए हैं।"

कृति ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से कृति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'दिलवाले', 'मिमी' और 'क्रू' जैसी कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Published: undefined

'फोर्स 3' स्टार हर्षवर्धन राणे ने बताया मजबूत मसल्स का सीक्रेट, इस 'एक' फल से बनाई दूरी

अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म 'फोर्स 3' की अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शनिवार को बताया कि मसल्स को बेहतर तरीके से बनाने और उन्हें मजबूत रखने के लिए आखिर सबसे ज्यादा जरूरी क्या है।

 अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे रेड लाइट थेरेपी लेते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "मसल्स बनाने के लिए 3 चीजें सबसे जरूरी हैं, पहली कसरत, दूसरा अच्छा खाना और तीसरी सबसे अहम चीज है रिकवरी (जिसके लिए मैं रेड लाइट थेरेपी ले रहा हूं) और आम को हाथ लगाना भी मना है।"

 रेड लाइट थेरेपी (आरएलटी) एक ऐसी तकनीक थेरेपी है, जिसमें कम तरंगदैर्ध्य (लो-वेवलेंथ) वाली लाल रोशनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह लाइट त्वचा के भीतर जाकर मांसपेशियों के दर्द को कम करने, सूजन को मिटाने और भारी वर्कआउट के बाद शरीर को जल्दी ठीक करने में मदद करती है।

हालांकि, यह कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां व चमकदार बनती है। ‘फोर्स 3’ की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो चुकी है। फिल्म का पहला शेड्यूल गुजरात में पूरा किया गया। शूटिंग शुरू करने से मेकर्स ने फैंस को झलक दिखाई थी। ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं और कहानी सीमा भाश्मी ने लिखी है।

Published: undefined

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर आउट, फिल्म में दिखेगा दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण

अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। यह मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण पर आधारित है।

ट्रेलर में रोमांस, सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। इसमें वरुण और मृणाल पति-पत्नी के किरदार में हैं। दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार है। हालांकि दोनों के बीच में कुछ मुद्दे भी हैं। वरुण पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और दोनों रिश्ते में आ जाते हैं।

इसके बाद, कहानी में तब एक रोचक मोड़ देखने के लिए मिलता है, जब मृणाल और पूजा दोनों एक साथ वरुण को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं। इसके बाद शुरू होता है झूठ, कन्फ्यूजन और हंसी का एक ऐसा सफर जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया।

वरुण, मृणाल और पूजा की इस लव-ट्रायंगल कॉमेडी में जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी कॉमेडी और शानदार डायलॉग्स से तड़का लगाते दिखेंगे। खासकर राकेश बेदी भी अपनी मौजूदगी से स्क्रीन पर जलवा दिखा रहे हैं। इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड में बज रहा सलमान खान का आइकॉनिक गाना 'चुनरी चुनरी' इस पूरे वीडियो में चार चांद लगा रहा है।

Published: undefined

माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की, 4 जून को होगी रिलीज

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, "मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?"

क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined