
अभिनेता हर्षवर्धन राणे व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने शौक को पूरा करने में पीछे नहीं हटते। फिलहाल, अभिनेता एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स-3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने फोटोग्राफी के शौक को जिंदा रखते हुए जंगल में पहुंच गए।
मंगलवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे तस्वीरों में हर्षवर्धन राणे जंगल के बीच में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए खड़े हैं, तो कुछ में अपनी वैन पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।
पोस्ट के साथ हर्षवर्धन ने लिखा, "हमेशा से चाहता था कि कहीं दूर, सूनसान जगह पर एक वैन और कैमरे के साथ रहूं।"
फैंस को हर्षवर्धन की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे अभिनेता की सराहना कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Published: undefined
बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। यहां तक कि आज भी लोग फिल्म को देखते हैं।
हर बार जब कोई इस फिल्म को देखता है, तो हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इसके मजेदार डायलॉग्स, कमाल के सीन्स और कलाकारों की शानदार एक्टिंग आज भी अच्छी लगती है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है, जो पैसे की तंगी में फंस जाते हैं और फिर हंसी के तूफान खड़े कर देते हैं। वहीं, इसके कुछ कॉमेडी सीन्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं।
प्राइम वीडियो ने फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया और फिल्म के पुराने सीन्स को दोहराकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में परेश रावल का डायलॉग लिखा, "26 साल हो गए... उठा ले रे देवा, उठा ले। फिल्म 'हेरा फेरी' के 26 साल पूरे हो गए हैं।"
‘हेरा फेरी’ ने बॉलीवुड में कॉमेडी का नया स्टैंडर्ड सेट किया था। परेश रावल के बाबू भैया, अक्षय कुमार के राजू और सुनील शेट्टी के श्याम के किरदार सबके दिलों में बस गए। ओम पुरी और तब्बू ने भी अपने रोल से फिल्म को मनोरंजक बनाने में मदद की। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं और सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। फिल्म की दीवानगी इस कदर है कि इसके तीसरे पार्ट का इंतजार भी है।
Published: undefined
बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे होते हैं, जो अपने काम, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से हर साल दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री जेंडाया, जो पिछले कुछ सालों में लगातार बड़ी फिल्मों और चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।
साल 2026 उनके करियर का बेहद खास साल साबित होने वाला है, क्योंकि इस दौरान उनकी कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
एक इंटरव्यू में जेंडाया ने खुलकर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर बात की। उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे बार-बार स्क्रीन पर देखकर बोर नहीं होंगे। मैं सच में फैंस की आभारी हूं, जो मेरे फिल्मों और मेरे करियर को सपोर्ट करते हैं। मैं अपने हर प्रोजेक्ट के लिए दर्शकों के प्यार और समर्थन की शुक्रगुजार हूं।''
उन्होंने आगे कहा, ''इस साल दर्शक मुझे काफी ज्यादा देखने वाले हैं, क्योंकि मेरी कई फिल्में और शोज एक के एक रिलीज होने वाले हैं। इसके बाद मैं थोड़े समय के लिए गायब हो जाऊंगी, यानी ब्रेक ले लूंगी, ताकि खुद को थोड़ा समय दे सकूं और फिर नई एनर्जी के साथ वापसी कर सकूं।''
Published: undefined
पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'जाइए सजना' की कुछ लाइन गाकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को जैस्मीन सैंडलास के साथ मिलकर गाया गया है। गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
मंगलवार को अभिनेत्री अहाना कुमरा और दानिश पेंडोर 'जाइए सजना' पर खोते नजर आए। दरअसल, दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे थे और साथ में इसी गाने पर सुर से सुर मिलाकर गाते हुए नजर आ रहे हैं। अहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे और अभिनेता दानिश पेंडोर नजर साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं। दोनों गाना 'जाइए सजना' को बजाकर सुर से सुर मिलाकर गा रहे हैं। अहाना कुमरा ने यह मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
अहाना ने लिखा, "हम अभी एक शानदार फुटबॉलर (दानिश) के साथ रोड ट्रिप पर हैं। गाना 'जाइए सजना' सुनते हुए इस सफर का पूरा मजा ले रहे हैं। वापस आने का तो अभी कोई प्लान ही नहीं है। हम इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और इसकी खूबसूरती में पूरी तरह खो गए हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य धर, शाश्वत, सतिंदर सरताज और जैस्मिन जैसे बेहतरीन कलाकारों के समय में हैं। ये लोग संगीत के असली जादूगर हैं। 'धुरंधर' का यह गाना हमारे सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। हम इसे दिल से एंजॉय कर रहे हैं। हमारी सिंगिंग के लिए माफ करना लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
Published: undefined
अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करके लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
मंगलवार को उन्होंने रीढ़ की हड्डी के लिए एक आरामदायक एक्सरसाइज के बारे में बताया। भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे जिम में नजर आ रही हैं और सभी को समझाते हुए कहती हैं, "दबी हुई डिस्क पीठ की बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। इससे पीठ में तेज दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में तकलीफ होती है।"
उन्होंने जिम में लटकने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे करते हुए बताया कि यह एक सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जो रीढ़ की हड्डी के लिए ट्रैक्शन, यानी खिंचाव का काम करती है। अभिनेत्री ने कहा, "यह एक्सरसाइज रीढ़ को धीरे-धीरे स्ट्रेच करती है। इससे डिस्क के बीच ज्यादा जगह बन जाती है और उन पर से दवाब कम हो जाता है। इस आसान स्ट्रेच को 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक करके देखिए। धीरे-धीरे महसूस कीजिए कि आपकी पीठ को कितना आराम मिल रहा है।"
उन्होंने आगे सलाह दी कि जब आप इस एक्सरसाइज को अच्छे से करने लगें तो अपनी पीठ को और मजबूत बनाने के लिए थोड़ी साइकिलिंग भी शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाला पीठ दर्द और अकड़न काफी कम हो जाती है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined