
अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने करियर की पीक पर हिमालय दासानी से गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन इस बात से कम लोग ही वाकिफ होंगे कि एक अभिनेत्री को बहू बनाने के लिए हिमालय के परिवार को समाज के कितने ताने सुनने पड़े थे।
भाग्यश्री की सास ने रियलिटी शो 'तुम हो ना' के आने वाले एपिसोड में शादी के दौरान मिले ताने और शिकायतों को याद किया। उन्होंने बताया, "उस समय मुझे लोगों से बहुत कुछ सुनने को मिला था कि घर पर स्टार बहू आ रही है, आपकी जिंदगी गई, घर भी नहीं संभाल पाएगी और देखना कुछ समय में तलाक हो जाएगा।"
इसके बाद होस्ट राजीव खंडेलवाल ने पूछा, "आपको और अभिनेत्री भाग्यश्री को एक-दूसरे के साथ समझ बनाने में समय लगा?" इस सवाल का जवाब भाग्यश्री ने दिया और कहा, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं।"
भाग्यश्री की सास ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने घर और काम (करियर) दोनों को बहुत अच्छे से संभालती हैं। उन्होंने कहा, "वह घर को इतनी अच्छी तरह से संभालती हैं कि मुझे किसी बात की चिंता ही नहीं करनी पड़ती।"
बता दें कि भाग्यश्री, पर्सनल तौर पर, एक जाने-माने शाही खानदान से हैं। वह भारत में ब्रिटिश राज के दौरान सांगली रियासत के आखिरी राजा चिंतामनराव धुंडीराव पटवर्धन की परपोती हैं।
Published: undefined
अभिनेत्री हेमा मालिनी के डायमंड जुबली कॉन्सर्ट के मौके पर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने शिरकत की। इस खास आयोजन में उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री ने हाल ही में चर्चा में रहे अभिनेता रणवीर सिंह और निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर से जुड़े विवाद पर अपनी राय रखी।
उन्होंने बताया कि किसी भी फिल्म को बनाने में केवल बडे कलाकार या निर्माता ही शामिल नहीं होते, बल्कि काफी सारे छोटे-बड़े कामगारों और तकनीकी टीम की दिन-रात की मेहनत भी होती है। कलाकारों और निर्माताओं के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या अनबन होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि उनके आपसी विवाद का असर उन मासूम लोगों को नहीं होना चाहिए, जो पूरी ईमानदारी से फिल्म के पीछे रहकर काम करते हैं।
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने आगे कहा, "जब भी कोई फिल्म किसी बड़े विवाद के चलते रुकती है, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। चाहे अहंकार, आपसी लड़ाई या कोई विवाद हो, उसका असर जरूरतमंद लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए। जैसे हम युद्धों में देखते हैं कि फैसले तो नेता और बड़े लोग लेते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हमारी इंडस्ट्री में भी होता है।"
Published: undefined
एक्टर तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इससे उत्साहित अभिनेता ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को यादें ताजा कीं।
आईएएनएस से खास बातचीत में तुषार कपूर ने बताया कि करीना कपूर (बेबो) से उनकी पहली मुलाकात कश्मीर में हुई थी। उस समय करीना अपने चाचा ऋषि कपूर की फिल्म ‘शेषनाग’ की शूटिंग देखने के लिए वहां गई हुई थीं। उनके चाचा और तुषार के पिता जितेंद्र कपूर भी वहां काम कर रहे थे।
तुषार ने कहा, ‘‘बचपन में हम ज्यादा नहीं मिलते थे, शायद एक या दो बार ही मुलाकात हुई होगी। उन्होंने पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, ‘‘मैं उनसे कश्मीर में मिला था। 1988 में चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) मेरे पापा के साथ शूटिंग कर रहे थे और अपनी भतीजियों को साथ लाए थे।’’
तुषार ने बताया कि कश्मीर में मुलाकात के बाद वह करीना से 12 साल तक नहीं मिले, हालांकि सोशल सर्कल में कभी-कभी मुलाकात हुई थी क्योंकि उनके कुछ कॉमन दोस्त थे।
Published: undefined
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि वह किसी 'बहुत खास' प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कर रही हैं और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगी।
मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर डबिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'ऑल राइट, लेट्स गो!'
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'कुछ बहुत-बहुत खास के लिए डबिंग कर रही हूं! उस जादू को देखने का इंतजार नहीं कर सकती, जिसे हमने बनाया है। मेरा दिल बेहद भावुक है और मैं भगवान की बहुत आभारी हूं! जल्द ही घोषणा करूंगी।'
'है जवानी तो इश्क होना है' जून में रिलीज होने जा रही है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे कई लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया था। वह अकेलेपन के साथ जिंदगी बिता रहा था लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि उसके जीवन में बड़े बदलाव आते हैं।
Published: undefined
भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में आई, जिन्होंने दर्शकों को मनोरंजन देने के साथ-साथ समाज की कड़वी सच्चाई को पर्द पर उतारा है। साल 2003 में आई 'गंगाजल' भी एक ऐसी ही फिल्म थी। शुक्रवार को अभिनेता अनूप सोनी ने फिल्म को लेकर खास पोस्ट किया।
अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस ऐतिहासिक और शानदार फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला।
अभिनेता अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का लॉक-अप वाला सीन शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह सीन एक ही टेक में शूट हो गया था।
उन्होंने लिखा, "शुक्रवार की यादों में आज फिल्म 'गंगाजल' के सबसे दमदार सीनों में से एक याद आ रहा है। जेल के लॉक-अप वाला यह सीन स्टेडीकैम पर एक ही टेक में शूट किया गया था। यह सीन बेहद वास्तविक, तनावपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर था। ऐसे पल याद दिलाते हैं कि कुछ फिल्में सालों बाद भी लोगों के दिलों में क्यों बनी रहती हैं। इस कल्ट फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।"
अभिनेता ने फिल्म की जानकारी देते हुए बताया, "इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। फिल्म में अजय देवगन, ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, चेतन पंडित, मोहन जोशी, अयूब खान, अखिलेंद्र मिश्रा और मोहन अगासे जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बहुत यादगार रहा।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined