
इन दिनों भारतीय अभिनेत्रियां कान्स फिल्म फेस्टिवल में वेस्टर्न ड्रेसेस में अपना जलवा बिखेर रही हैं, वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने भारतीय लुक से सभी को हैरान कर दिया।
शनिवार को हुमा ने इंस्टाग्राम पर अपने कान्स का लुक शेयर किया, जिसमें वे पारंपरिक बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को सुनहरे रंग की पारंपरिक ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक। एक ऐसा बुना हुआ परिधान पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जो ऐसा महसूस कराता है मानो उसने सदियों का सफर तय किया हो।"
हुमा कुरैशी ने फ्रांस में अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जहां चारों ओर सिनेमा और कहानियों का बोलबाला है, वहां कुछ ऐसा पहनना जो अपने आप में ही एक कहानी बयां करता हो, एक बेहद ही अलौकिक अनुभव है।
उन्होंने लिखा, "मुझे इसकी सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग रूपों को अपने अंदर समेटे हुए है। एक तरफ इसमें बनारसी बुनाई का पुराना और पारंपरिक अंदाज है, तो दूसरी तरफ इसके डिजाइनों में एक नयापन और आधुनिक टच देखने को मिलता है, जो इसे अनोखा बनाता है।"
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने छोटे-छोटे रोल और लंबे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई, लेकिन उनकी किस्मत का असली मोड़ एक फिल्म से आया, जिसके लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। कई ऑडिशन और टेस्ट के बाद जब उन्हें 'प्यार का पंचनामा' में मौका मिला तो उसी फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और उन्हें एक नई पहचान दिलाई।
नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की। बचपन से ही उन्हें अभिनय में दिलचस्पी थी और इसी वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया। उनके करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी शो 'किट्टी पार्टी' से हुई थी। इस शो में उनका रोल छोटा था, लेकिन कैमरे के सामने काम करने का यह उनका पहला अनुभव था।
इसके बाद वह टीवी शो 'सेवन' में भी नजर आईं, जहां उन्हें लीड रोल मिला, हालांकि टीवी पर उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिल पाई और उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया।
साल 2006 में नुसरत ने फिल्म 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म उनके लिए एक बड़ा मौका थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें लगातार संघर्ष और असफलताओं का सामना करना पड़ा। वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार ऑडिशन देती रहती थी।
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपने नए शो 'ग्लोरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह रविंदर नामक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज में उनके काम को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस बीच पुलकित ने आईएएनएस संग बातचीत में सफलता, जुनून और चुनौतियों को लेकर खुलकर अपनी राय साझा की।
आईएएनएस से बात करते हुए पुलकित सम्राट ने कहा, ''अगर किसी इंसान को जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना है, तो उसके अंदर जुनून होना बहुत जरूरी है। चाहे कोई कलाकार हो या खिलाड़ी, बिना पूरी लगन और समर्पण के सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। सिर्फ सपना देखना काफी नहीं है बल्कि उस सपने को पूरा करने के लिए खुद को पूरी तरह उस काम में लगाना पड़ता है। जब इंसान किसी लक्ष्य को लेकर पूरी तरह समर्पित हो जाता है, तभी वह असली मायने में आगे बढ़ पाता है।''
पुलकित ने कहा, ''जुनून के साथ-साथ मेहनत और समय देना भी जरूरी होता है। अगर इंसान मेहनत नहीं करेगा, तो सिर्फ इच्छा रखने से कोई सफलता नहीं मिल सकती। हर दिन खुद पर काम करना, लगातार अभ्यास करना और अपने लक्ष्य के लिए समय देना बेहद जरूरी है। सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो अपने काम को पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करते हैं।''
Published: undefined
मल्टी-स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। यह कल्ट-क्लासिक 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो अपनी शानदार कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा के लिए जानी जाती है।
शनिवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला लुक पोस्ट किया। तस्वीर में सुनील शेट्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। गहरे रंग के सूट पहने हुए अभिनेता हाथों में काला चश्मा लेकर शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीर का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अभिनेता आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "इस जंगल में...अफरातफरी ही ड्रेस कोड है। 'वेलकम टू द जंगल,' अफरातफरी 26 जून से शुरू होगी।" सुनील शेट्टी की पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अभिनेता राहुल देव समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया भी दी।
फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें सुनील के साथ कई शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की नोकझोंक एक बार फिर उसी कॉमिक अंदाज में देखने को मिलेगी।
Published: undefined
बॉलीवुड में कई बार फिल्मों की कहानी, गाने या कॉपीराइट को लेकर निर्माता कंपनियों के बीच टकराव देखने को मिलता है। इन दिनों अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म बनाने वाली कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन चर्चाओं पर अपनी सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि यह फिल्म पूरी तरह नई और ओरिजिनल कहानी पर आधारित है और इसका किसी दूसरी फिल्म से कोई संबंध नहीं है।
शनिवार सुबह टिप्स इंडस्ट्रीज की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में कहा गया, ''कंपनी को यह जानकारी मिली है कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर फिल्म व्यापार से जुड़े लोगों और आम जनता के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। निर्माता रमेश तौरानी, निर्देशक डेविड धवन और फिल्म की पूरी टीम यह स्पष्ट करना चाहती है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह नए हैं। यह किसी दूसरी फिल्म की नकल नहीं है और इसका किसी अन्य प्रोजेक्ट से कोई मेल नहीं है।''
कंपनी ने अपने बयान में कहा, ''फिल्म को बनाने में पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है। यह एक मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शकों के लिए खास तरीके से तैयार किया गया है। लोगों से अपील है कि 5 जून को सिनेमाघरों में फिल्म देखने जरूर जाएं। पूरी टीम दर्शकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित है और हमें उम्मीद है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined