मनोरंजन

अब इस फिल्म स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, लीक हुए निजी जानकारी!

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। बीते एक महीने से कई बी-टाउन सेलिब्रिटी इसके शिकार हुए हैं। ईशा ने रविवार को ट्वीट करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। बीते एक महीने से कई बी-टाउन सेलिब्रिटी इसके शिकार हुए हैं। ईशा ने रविवार को ट्वीट करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने रविवार की सुबह अपने सत्यापित खाते से ट्वीट किया, "आज सुबह मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट आईएमईशादेओल हैक हो गया है, इसलिए यदि आपको मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई संदेश मिले तो उसका जवाब न दें। असुविधा के लिए क्षमा करें।"

फोटो : IANS

साइबर फ्रॉड का निशाना बनने वाली ईशा देओल बॉलीवुड की नई सेलिब्रिटी हैं। पिछले हफ्ते, अभिनेता रितेश देशमुख ने बताया था कि कैसे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी निशाना बनाया गया था, लेकिन वह बच गए।

अभिनेता ने ट्वीट किया था, "सभी इंस्टाग्राम यूजर नए साइबर फ्रॉड से सावधान रहें। मुझे एक ऐसा ही डायरेक्ट मैसेज मिला है लेकिन सौभाग्य से मैंने लिंक पर क्लिक नहीं किया। एटदरेट महाराष्ट्र साइबर 1।" उन्होंने हैकर द्वारा भेजा गया मैसेज भी शेयर किया था।


साइबर फ्रॉड का शिकार होने वालों में फिल्मकार आनंद एल राय, अभिनेता विक्रांत मैसी और उर्मिला मातोंडकर, कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान, गायिका आशा भोसले और अंकित तिवारी शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jan 2021, 5:31 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला