
अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' का कॉमेडी और खौफ दोनों से भरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
ट्रेलर में राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमेडी ने पुराने दिन याद दिला दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से शुरू होता है लेकिन आखिर तक आते-आते सबकी सांस रुकने वाली है, क्योंकि फाइनली 'वधुसूर' की एंट्री हो चुकी है, जो चमगादड़ों की सेना के साथ दोबारा जिंदा हो गया है।
अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला का शानदार ट्रेलर रिलीज शेयर किया है, जहां अभिनेता अपनी एक शादी के लिए शापित महल का चुनाव करते हैं। हालांकि महल में आने के बाद उन्हें पता चलता है कि बंगले में भूत है। पहले तो अक्षय कुमार मानते हैं कि भूत नहीं होता है लेकिन ट्रेलर के आखिर में वधुसूर की एंट्री सबकी सांसें रोक देती है। फिल्म में तब्बू के किरदार में ट्विस्ट नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि वहीं है जो वधुसूर को वापस जिंदा कर रही हैं।
Published: undefined
निर्देशक करण अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य ललवानी के साथ मिलकर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' जल्द ही लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म एक गहरी और इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें प्यार की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया जाएगा।
सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने पहली झलक शेयर की। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म का मुख्य मैसेज लिखा हुआ है। तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "पेश है एक प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।"
इन पोस्टर्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अनन्या और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए नई और ताजा है।
पोस्ट शेयर करने के बाद अनन्या और लक्ष्य के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। शनाया कपूर और महीप कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री रिया दिप्सी ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "बधाई हो।"
Published: undefined
टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं।
सोमवार को करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी खुद कंफर्म की। इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा कैप पहने हुए नजर आ रहे है, दोनों की कैप पर करिश्मा की कैप पर “मॉम” और उनके पति की कैप पर “डैड” लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में दोनों छोटे-से बच्चे का जूता हाथ में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीरें देखते ही समझ में आ जाता है कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके घर पर नन्हा मेहमान अगस्त में आने वाला है।
अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026।"
Published: undefined
हाल ही में प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया। फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इस शो में शामिल हुए।
मशहूर पंजाबी कवि और गायक डॉ. सतिंदर सरताज भी इस आयोजन में शामिल हुए और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने। सोमवार को उन्होंने आयोजन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों से मिलने वाले प्यार के लिए आभार जताया। गायक ने लिखा, "प्यार, कला और साथ का एक खूबसूरत पल। मुंबई और पंजाब में कई रिश्ते हैं और पंजाब उन रिश्तों का दिल है। इतना स्नेह और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।"
गायक की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन पर हर कोई गायक के कला की जमकर सराहना कर रहे हैं।
फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के साथ कई धुरंधरों को एक अलग पहचान दिलाई। इस लिस्ट में सतिंदर सरताज का नाम शामिल हैं। हालांकि, धुरंधर से पहले भी उनकी गायकी के कई लोग दीवाने थे लेकिन इस फिल्म में उनके गाने ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी।
Published: undefined
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'चटोरी बहू-2' लेकर आ रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने की जानकारी दी।
मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें अंजना पारंपरिक बहू के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में किचन का सामान भरा हुआ है। चम्मच, कंछुली (बेलन), थाली और अन्य घरेलू चीजें। यह लुक फिल्म की कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें परिवार, रिश्तों और घरेलू जीवन की मिठास और चुनौतियों को दिखाया गया है।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर 11 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।"
इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह का है और लेखन अरविंद तिवारी ने किया है, तो इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी मेकर्स ने अभी जारी नहीं की है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined