मनोरंजन

Tiger 3: सिनेमा हॉल में हुड़दंग, फिल्म टाइगर-3 के शो के बीच फोड़े पटाखे, मच गई भगदड़, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिल्म के बीच में, जिसका स्वागत शोर-शराबे, सीटियों, कैटकॉल, तालियों और जयकारों से किया जा रहा था, कुछ अज्ञात लोग हॉल के सामनेआ गए, उन्होंने बैगों से विस्फोटक सामग्री पटाखे, सुतली बम और रॉकेट निकाली और आग लगा दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS sam

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को मोहन सिनेमा हॉल में देर रात तक रिलीज हुई सलमान खान-कैटरीना कैफ-इमरान हाशमी स्टारर टाइगर-3 फिल्म के हाउसफुल शो में जमकर हंगामा देखने को मिला। छावनी थाना प्रमुख पुलिस इंस्पेक्टर रघुनाथ शेगर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने घटना का कड़ा संज्ञान लिया है और मामले में केस दर्ज कर रहे हैं।

शेगर ने आईएएनएस को बताया,“हम मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, न ही किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन हम जांच के बाद आवश्यक कदम उठाएंगे।"

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिल्म के बीच में, जिसका स्वागत शोर-शराबे, सीटियों, कैटकॉल, तालियों और जयकारों से किया जा रहा था, कुछ अज्ञात लोग हॉल के सामनेआ गए, उन्होंने बैगों से विस्फोटक सामग्री पटाखे, सुतली बम और रॉकेट निकाली और आग लगा दी।

बंद सभागार के अंदर अचानक गगनभेदी आवाजों से हैरान होकर, आगे की पंक्तियों में बैठे कई लोग पटाखे से चोट से बचने के लिए भागते देखे गए। हंगामा कम होने से पहले एक मिनट से अधिक समय तक चला और दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया के बीच, आसपास फैले आतिशबाजी के धुएं और बदबू से बेपरवाह होकर फिल्म चलती रही।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत