
'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के इस्तेमाल के बाद हरियाणा महिला आयोग पहले ही समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
इस गाने के चलते हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, सिंगर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
हरियाणा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। जानकारी में साफ किया गया कि पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग 'टटिहरी' को हटवा दिया है।
सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Published: undefined
अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविताओं को अपने भाव के साथ शब्दों के जरिए ब्लॉग में उतारते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने बाबूजी से प्रेरित अपने मन के भाव ब्लॉग में उतारे हैं।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रात के सन्नाटे की सुंदरता को खूबसूरती से बयां किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में मुंबई की रात की खास शांति पर दिलचस्प बात लिखी है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि मुंबई जैसे व्यस्त शहर में भी रात के समय एक अजीब-सी शांति छा जाती है। दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में सड़कें खाली हो जाती हैं और चारों तरफ गहरा सन्नाटा सा छा जाता है। उन्होंने लिखा, "मुंबई की यह शांति कई लोगों को डरावनी लगती है लेकिन मेरे लिए इसमें एक अलग तरह की हैरानी और खूबसूरती छिपी हुई है।"
उन्होंने देर रात का किस्सा साझा करते हुए लिखा, "अभी मैं यह सब लिख ही रहा था कि एक गाड़ी सड़क के गड्ढे से टकराई और वह सन्नाटा टूट गया। रात 1 बजे अक्सर किसी तेज बाइक के एग्जॉस्ट की आवाज सुनाई देती है। शायद कोई व्यक्ति देर रात काम से लौट रहा हो या नई शिफ्ट के लिए जा रहा हो। ये छोटी-छोटी आवाजें रात की खामोशी को और गहरा बनाती हैं।"
Published: undefined
फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के 'किंग' बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।
यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे "हौसला – ईंधन – बदला" ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।
Published: undefined
अभिनेता रवि किशन एक बार फिर हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में कोर्ट ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' लेकर आ रहे हैं। शनिवार को मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का पोस्टर जारी किया। इसमें रवि किशन के साथ सभी कलाकार काला कोट पहने नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "ऑर्डर ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है। सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।"
सीरीज को लेकर फैंस में उत्सुकता देखने को मिल रही है। वे कमेंट सेक्शन में रिलीज के लिए तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट को सीरीज के सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। दर्शकों ने कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस कोर्टरूम ड्रामा को खूब पसंद किया था और तब से फैंस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब नेटफ्लिक्स ने मामला लीगल है सीजन 2 की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया। शो में दिखाए गए कानूनी झगड़े असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।
Published: undefined
अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने हर तरह के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाती हैं कि दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपने करियर से जुड़ी एक खास क्लिप को शेयर किया।
नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर टीवी सीरियल 'दर्द' का पुराना क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में सीरियल का टाइटल ट्रैक और कुछ खास सीन दिखाए गए हैं। नीना ने लिखा, "1993 में मैंने जिस पहले सीरियल में काम किया और उसे बनाया, वह यही था।"
नीना की पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।
अभिनेत्री शिल्पा तुलास्कर ने लिखा, "यह सच में बहुत प्यारा शो था, नीना गुप्ता जी। कल्पना अय्यर जी को देखकर भी बहुत खुशी हुई।
आपके द्वारा निर्देशित पालछिन्न में मनोहरभाई के साथ बिताई हुई मेरी बहुत अच्छी यादें हैं।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined