मनोरंजन

प्रभास-स्टारर 'सालार पार्ट 1 - सीजफायर' की टक्कर शाहरुख की 'डंकी' से, 22 दिसंबर को होगी रिलीज

पोस्टर में प्रभास का खून से लथपथ अवतार है और वह अपने हाथों में एक हथियार लिए हुए हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। के.जी.एफ. फ्रेंचाइजी के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म का निर्देशन किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार पार्ट 1 - सीजफायर' रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और किंग खान भिड़ने वाले हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 'डंकी' भी अगर क्रिसमस पर रिलीज होती है तो दोनों फिल्‍मों में टकराव देखने को मिलेगा।

प्रभास-स्टारर फिल्म के निर्माताओं ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्‍म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। कई भाषाओं में फिल्म के पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “कमिंग ब्लडी सून, सालार सीजफायर, वर्ल्डवाइड रिलीज 22 दिसंबर 2023 को आ रही है।''

पोस्टर में प्रभास का खून से लथपथ अवतार है और वह अपने हाथों में एक हथियार लिए हुए हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। के.जी.एफ. फ्रेंचाइजी के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी हैं।

'सालार पार्ट 1 - सीजफायर' होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित एक एक्शन फिल्म है, जो पहले 'के.जी.एफ.' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। 'डंकी' निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख का पहला सहयोग है, इसमें तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। दो मेगा रिलीजों के बीच टकराव निश्चित रूप से उद्योग के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, जेल जाने को भी तैयार, वेणुगोपाल का सरकार पर हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास

  • ,
  • इंदौर जल संकट: कांग्रेस ने गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर उठाए सवाल, सरकार से जवाबदेही की मांग की