मनोरंजन

सलमान खान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काटा, सांप जहरीला...

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान को उनके जन्मदिन (27 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। इंडस्ट्री के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान को उनके जन्मदिन (27 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। इंडस्ट्री के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था। शनिवार को, सलमान खान को 'बिग बॉस 15' में आलिया भट्ट और एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के अन्य कलाकारों के साथ प्री-बर्थडे पार्टी करते देखा गया।

Published: 26 Dec 2021, 3:32 PM IST

यह घटना रविवार (26 दिसंबर) को पनवेल में उनके फार्महाउस में हुई, जो कि रायगढ़ जिले में नवी मुंबई के करीब है। फार्महाउस एक हरे, घने जंगलों वाले क्षेत्र में स्थित है।

Published: 26 Dec 2021, 3:32 PM IST

सांप के काटने से सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोगों और परिवार में खलबली मच गई। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। आईएएनएस के प्रयासों के बावजूद, उनका परिवार इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था।

Published: 26 Dec 2021, 3:32 PM IST

परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि स्टार का पनवेल गेटअवे होम, जहां खान क्वालिटी टाइम बिताते है, वहां सांप अधिक है। कुछ साल पहले एक कोबरा भी वहीं देखा गया था, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।

Published: 26 Dec 2021, 3:32 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Dec 2021, 3:32 PM IST