मनोरंजन

सुशांत मामला : रिया, शोविक को अभी जेल में गुजारनी होगी कई रातें, न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी ड्रग मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी ड्रग मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी। ड्रग से संबंधित जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करते समय सामने आया था। भाई-बहन को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के सामने मंगलवार को पेश किया गया क्योंकि उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो गई थी।

अदालत ने मंगलवार को रिया, शोविक और अन्य की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ा दी। रिया और शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर अंतिम बहस 29 सितंबर को न्यायमूर्ति एस.वी. कोतवाल की अदालत में संपन्न हुई। जमानत की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की लिव-इन पार्टनर थी। एनसीबी सुशांत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

रिया के अलावा, उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, ड्रग पेडलर, सप्लायर और फिल्म उद्योग से जुड़े व्यक्तियों सहित 19 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है, और कई शीर्ष अभिनेत्रियों से पूछताछ की गई है। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Oct 2020, 2:53 PM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की