मनोरंजन

सुशांत की बहन और जीजा से रिया से हो सकता है आमना-सामना, सीबीआई तीनों से करेगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में जुटी सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत इस केस से जुड़े लोगों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। खबर है कि सीबीआई आज सुशांत सिंह की बहन मीतू और जीजा सिद्धार्थ से पूछताछ करेगी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में जुटी सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत इस केस से जुड़े लोगों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। खबर है कि सीबीआई आज सुशांत सिंह की बहन मीतू और जीजा सिद्धार्थ से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि सुशांत की बहन और जीजा का आज रिया चक्रवर्ती से भी आमना-सामना हो सकता है, जिनसे सीबीआई की पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम मुंबई स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और वहीं पर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी मानी जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पिछले तीन दिन से लगातार पूछताछ कर रही है। शुक्रवार, 28 अगस्त से शुरू हुई इस पूछताछ का आज तीसरा दिन है। अब खबर अब रही है कि रिया, उनके भाई शोविक, सुशांत के स्टाफ नीरज, कुक केशव, दीपेश, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रजत मेवाती से कुछ और दिन पूछताछ होने वाली है।

हालांकि रिया के लिए एक राहत की खबर है कि उनके माता-पिता को पहले राउंड में पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी उम्र को देखते हुए उनसे पूछताछ करने सीबीआई की टीम रिया के घर जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Aug 2020, 1:23 PM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की