मनोरंजन

तापसी पन्नू पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, इंदौर के थाने में शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौर की ओर से धार्मिक भावनाओं और धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

'पिंक', 'हसीन दिलरुबा' और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसी तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए इंदौर के छत्रीपुरा पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक्ट्रेस ने रेड नेकलाइन ड्रेस के साथ गोल्ड का हैवी नेकपीस गले में कैरी किया था, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी।

'मनमर्जियां' की एक्ट्रेस ने 14 मार्च को मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक से एक फोटो और एक वीडियो अपलोड की थी। धार्मिक संगठन हिंद रक्षक संगठन ने पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

यह आरोप हिंद रक्षक संगठन इंदौर के संयोजक एकलव्य सिंह गौर ने लगाया, जो बीजेपी विधायक मालिनी गौर के बेटे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौर की ओर से धार्मिक भावनाओं और धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है। पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है। अभी इस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे।

तापसी ने अभी तक कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत