मनोरंजन

वायरल वीडियो: सावधान! हाथ में बंदूक- पिस्टल लिए भारत पर हमला करने आ रहा है एक सूटबूट वाला शख्स 

जंग के इस माहौल में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जो बड़े ही मजेदार हैं। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार से ही ट्विटर पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों शेयर और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। कई मौकों पर ऐसा लगा जैस युद्ध अब होकर रहेगा। कुछ लोग युद्ध को ही हल मान रहे हैं तो कई हैं जो सरहद पर शांति की वकालत कर रहे हैं। जैसा आलम इस पार है, वैसा ही माहौल वहां है।

जंग के इस माहौल में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जो बड़े ही मजेदार हैं। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार से ही ट्विटर पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों शेयर और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो में करीब 50 साल का एक पाकिस्तनी शख्स दिख रहा है जो अपने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में दो नाली बंदूक थामे हुए है। बीच बीच में एक औरत की भी आवाज आ रही है जो इस वीडियो को शूट कर रही हैं। यह शख्स अपने घर के हाते में घूम घूमकर भारत पर हमले की धमकी दे रहा है।

52 सेकेंडे के इस वीडियो में शख्स कह रहा है कि मैं बॉर्डर पर जा रहा हूं। पाकिस्तान कमजोर नहीं है। मैं बॉर्डर पर जाकर तमाम हिन्दुस्तानियों को मार दूंगा। यह शख्स आगे कहता है कि पाकिस्तान हमारी धरती है और हम अपनी धरती की इफाजत करना जानते हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है जैसे वायरल करने के ख्याल से ही इसे बनाया गया है।

भारत में यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस पर लोगों के बड़े मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई इसे गरीबों का राखी सावंत कह रहा है तो कोई नशेबाज। चाहे जो भी हो पर तनाव के इस माहैल में यह वीडियो लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम तो कर ही रहा है।

नीचे पढ़िए कुछ ऐसे ही मजेदार कमेंट्स

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला