हालात halaat

बिहार पर बाढ़ और कोरोना की दोहरी मार, विधान पार्षद और सिविल सर्जन की COVID-19 से मौत

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। इस बीच कोरोना संक्रमित बिहार के समस्तीपुर जिले के सिविल सर्जन आरआर झा और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। इस बीच कोरोना संक्रमित बिहार के समस्तीपुर जिले के सिविल सर्जन आरआर झा और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई है। समस्तीपुर के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ़ सतीश कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि झा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से सुबह उनकी मौत की खबर आई।

उन्होंने बताया कि डॉ़ झा किडनी के भी मरीज थे और कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। दूसरी तरफ मंगलवार रात बीजेपी के विधान पार्षद (एमएलसी) सुनील सिंह की भी इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई। वह भी कोरोना संक्रमित थे।

एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना पजिटिव पाए जाने के बाद एमएलसी सिंह (66) 13 जुलाई को पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे। दरभंगा निवासी एमएलसी को डायबिटीज समेत कई बीमारियां थीं। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उल्लेखनीय है कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,109 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,564 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 18,741 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेषः तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया था रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

  • ,
  • सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

  • ,
  • खड़गे का PM पर हमला, 'रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें'

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं