
रोहित शर्मा ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 23वां शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम 22 वनडे इंटरनेशनल शतक हैं।
केएल राहुल को कैगिसो रबाडा ने फाफ डु प्लेसी के हाथों कैच आउट करा कर भारत को तीसरा झटका दे दिया। केएल राहुल 26 रन पर आउट हुए।
भारत का स्कोर 139 रन पर 2 विकेट है। रोहित शर्मा (73 रन) और केएल राहुल (25 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत का स्कोर 62 रन पर 2 विकेट है। रोहित शर्मा (33 रन) और केएल राहुल (2 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले विराट कोहली को फेहलुकवायो ने क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच आउट करा कर भारत को दूसरा झटका दे दिया।
8 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 29 रन पर 1 विकेट है। रोहित शर्मा (19 रन) और विराट कोहली (1 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रिका के गेंदबाज रबाडा ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही धवन को आउट कर दिया है। आउट होने से पहले धवन ने 8 रन बनाए थे। इंडिया का स्कोर 5.1 ओवर में एक विकेट पर 13 रन है।
भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम बेबस नजर आई। भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 227 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के कारण संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में क्रिस मौरिस की 42 रनों की पारी के दम पर वह किसी तरह 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाने में सफल रही। मौरिस के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, आंदिले फेहुलक्वायो ने 34, डेविड मिलर ने 31, रासी वान डेर डुसेन ने 22 रनों का योगदान दिया। कागिसो रबाडा 31 रनों पर नाबाद लौटे। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को को दो-दो सफलताएं मिलीं। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 182 रन पर 7 विकेट है। क्रिस मॉरिस (21 रन) और कैगिसो रबाडा (11 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन पर खेल रही है। भारतीय गेंदबाज ने अभी तक 35 ओवर फेंक चुकी है।
19वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका जबरदस्त दबाव में आ गया है। चहल ने पहले डुसैन को फिर डु प्लेसिस को क्लीन बोल्ड किया।
भारतीय गेंदबाज के सामने दक्षिण अफ्रिका बेबस नजर आ रही है। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 56/2 है। फाफ डु प्लेसिस- 26 और रासी वान डर डुसैन- 13 रन पर खेल रहे हैं।
आखिर बुमराह और डिकॉक की लड़ाई में जीत हुई बुमराह की हुई। डिकॉक 10 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने उनको स्लिप में विराट कोहली के हाथों बीकैच कराया। इसी के साथ 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर 24 रन हो गए हैं। दक्षिण अफ्रिका के दो विकेट गिर गए हैं।
गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई है। दक्षिण के ओपनर हाशिम अमला 9 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वर्ल्ड कप में बुमराह का पहला विकेट है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 8वां मैच आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साउथैम्पटन के हैम्पशायर बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में यह टीम इंडिया का पहला मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबजी करने का फैसला लिया है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस।
आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। इस वर्ल्ड कप में अब तक दक्षिण अफ्रीका की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे मात दी थी तो दूसरे मैच में बांग्लादेश ने उसे पटका था। वहीं, टीम इंडिया की बात करे तो वह आज पहला मैच खेल रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Jun 2019, 1:42 PM IST