क्रिकेट विश्व कप 2019

आईसीसी ने लॉन्च किया विश्व कप 2019 का ऑफीशियल सॉन्ग, आपने सुना क्या?

आईसीसी ने विश्व कप का अधिकारिक गाना ‘स्टैंड बाई’ जारी कर दिया है। यह गाना 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान मैदानों और शहर में इससे संबंधित होने वाले कार्यक्रमों में इसे बजाया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। इस बीच आईसीसी ने वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग जारी किया है। वर्ल्ड कप 2019 के ऑफशियल सॉन्ग ‘स्टैंड बाई’ का वीडियो आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

‘स्टैंड बाई’ लोरिन और ब्रिटेन के सबसे सफल ‘रूडिमेंटल’ बैंड ने तैयार किया है। इस सॉन्ग को 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान मैदानों और शहर में होने वाले वर्ल्ड कप से जुड़े कार्यक्रमों में बजाया जायेगा। रिलीज के 2 घंटे के भीतर इस सॉन्ग को महज 7500 लोगों ने देखा है।

क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 14 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में इस टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड का आगाज 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मुकाबले से होगा। ये मुकाबला लंदन के केंनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 May 2019, 11:09 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे