क्रिकेट विश्व कप 2019

विश्व कप में धोनी नहीं कर पाएंगे इस खास चिन्ह वाले गलव्स का इस्तेमाल, आईसीसी ने लगाई रोक 

आईसीसी ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।आईसीसी ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि वह धोनी को दस्तानों पर ‘बलिदान बैज’ बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकती क्योंकि ऐसा करना उसके नियमों के खिलाफ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर सेना के चिन्ह के बने रहने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। आईसीसी ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।आईसीसी ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि वह धोनी को दस्तानों पर 'बलिदान बैज' बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकती क्योंकि ऐसा करना उसके नियमों के खिलाफ है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "आईसीसी टूर्नामेंट्स के नियम किसी भी तरह के व्यक्तिगत संदेश और लोगो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों में किसी भी वस्तु अथवा कपड़ों पर लिखने या चिपकाने की अनुमति नहीं देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वह लोगो धारण करना नियमों के खिलाफ है।"

धोनी के दस्तानों पर 'बलिदान बैज' बना हुआ है जो भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप मैच में दिखा था। इस पर आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा था कि वह धोनी से यह चिन्ह हटाने को कहे। वहीं बीसीसीआई का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आईसीसी से अपील की थी कि वह धोनी को दस्तानों पर यह चिन्ह बनाए रखने की इजाजत दे। आईसीसी ने भारतीय बोर्ड की इस अपील को खारिज कर दिया है।

धोनी के दस्तानों पर 'बलिदान ब्रिगेड' का चिन्ह है। सिर्फ पैरामिलट्रि कमांडो को ही यह चिन्ह धारण करने का अधिकार है। धोनी को 2011 में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली थी। धोनी ने 2015 में पैरा ब्रिगेड की ट्रेनिंग भी ली है। इस पर हालांकि सोशल मीडिया पर धोनी की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन आईसीसी की सोच और नियम अलग हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jun 2019, 11:05 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम