
वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम आज अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ने वाली हैी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल और रिटायरमेंट की अटकलों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
लेकिन धोनी ने इस मुद्दे पर ऐसा बयान दिया है, जिससे सबके मुंह बंद हो सकते हैं। अपने रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने कहा, “मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा, लेकिन कुछ लोग मुझे श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ही रिटायर करना चाहते हैं।”
Published: undefined
गौरतलब है कि धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें तब शुरू हुईँ जब पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व कप का आखिरी मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का आखिरी मैच होगा। इस बीच आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें धोनी के बारे में कप्तान विराट कोहली समेत साथी खिलाड़ियों और दूसरी टीमों के सदस्यों की उनके बारे में राय दिखाई गई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined