क्रिकेट विश्व कप 2019

विश्व कप 2019: पीछे से भगवा, नहीं...नहीं...नारंगी दिखती है भारतीय टीम की ‘अल्टरनेट जर्सी’

आईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय टीम पारंपरिक नीले रंग की जर्सी में खेलती दिखेगी लेकिन इंग्लैंड के साथ आज होने वाले मुकाबले में उसे अपनी ‘अल्टरनेट जर्सी’ (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो पीछे से नारंगी दिखती है। आगे से वह नीले रंग की ही दिखती है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

आईएएनएस को इस जर्सी को देखने का मौका मिला। ओरिजिनल ब्ल्यू की तुलना में इस जर्सी का पिछले हिस्से का रंग नारंगी है। इस सारे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि जैसा कि अधिकांश लोग कह रहे हैं, यह अवे जर्सी नहीं है। यह एक तरह की अल्टरनेट जर्सी है और आईसीसी के खेल के नियमों पर आधारित है।

सूत्र ने कहा, "लोग इस जर्सी को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसे अवे जर्सी बताया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक अल्टरनेट जर्सी है, जो भारतीय टीम 30 जून को इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच के दौरान पहनेगी। आईसीसी नियमों के अनुसार मेजबान को आईसीसी इवेंट में खेलते हुए अपनी जर्सी के रंग को बरकरार रखना होता है। चूंकी भारत की जर्सी भी नीले रंग की है, ऐसे में भारत की जर्सी में यह बदलाव किया गया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Jun 2019, 8:00 AM IST

  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग बढ़ेगा आगे? लंबित नोटिस पर चर्चा तेज, विपक्ष के 9 गंभीर आरोपों पर एक्शन की मांग