क्रिकेट विश्व कप 2019

साथी खिलड़ियों की साजिश के शिकार पाक कप्तान को मिला पीसीबी का साथ, विदेशी क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे युवराज?

पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने सरफराज को मंगलवार को फोन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश टीम के साथ है और उम्मीद कर रहा है कि बाकी के मैचों में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह विदेशी टी-20 लीग में खेलने के लिए बीसीसीआई की अनुमति चाहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद से कहा कि वे बाकी के बचे चार मैचों पर ध्यान दें। 'न्यूज डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार, मनी ने सरफराज को मंगलवार को फोन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश टीम के साथ है और उम्मीद कर रहा है कि बाकी के मैचों में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। पीसीबी चेयरमैन ने सरफराज से कहा कि वह 'न्यूज स्टोरी' को देखकर अपना ध्यान न भटकाएं और आगामी मैचों में शांति से टीम का नेतृत्व करते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करें।

इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी अगर वे विश्व कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए तो घर पर उनकी बहुत आलोचना होगी।सरफराज ने कहा था, "अगर कोई सोचता है कि मैं घर जाऊंगा तो यह उनकी बेवकूफी है। ईश्वर न करे अगर कुछ बुरा होता है तो मैं सिर्फ अकेला घर नहीं जाऊंगा।" पाकिस्तान का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा। तालिका में टीम तीन अंकों के साथ नौवें पायदान पर है।

बीसीसीआई से विदेशी लीग में खेलने की अनुमति चाहते हैं युवराज

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह विदेशी टी-20 लीग में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुमति चाहते हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। अधिकारी ने कहा, "कई टी-20 लीग युवराज को टूर्नामेंट में खिलाने के इच्छुक हैं और युवराज ने लीग में एक फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप से खेलने से पहले बीसीसीआई की अनुमति मांगी है।" युवराज (37) ने पिछले सप्ताह सन्यास की घोषणा की थी।

युवराज ने यह भी बताया था कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने अन्य देशों की लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। युवराज ने कहा था, "मैं टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं आनंद लेने के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अपनी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं। अंतर्राष्ट्रीय करियर और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के बारे में सोचना ही बहुत थका देता है।" उन्होंने अपने करियर में 304 वनडे, 58 टी-20 और 40 टेस्ट मैच खेले।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Jun 2019, 6:30 PM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली