क्रिकेट विश्व कप 2019

वर्ल्ड कप 2019: सचिन तेंदुलकर करेंगे नई पारी की शुरुआत, मिली ये जिम्मेदारी

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में सचिन तेंदुलकर पहली बार एक अहम जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी और इंग्लिश में फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव प्री-शो में दोपहर 1.30 बजे अपने खुद के सेगमेंट ‘सचिन ओपन्स अगेन’ में दिखेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप में पहली बार कमेंट्री करेंगे।

तेंदुलकर लंदन के ओवल मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे।

वह स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी और इंग्लिश में फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव प्री-शो में दोपहर 1.30 बजे अपने खुद के सेगमेंट 'सचिन ओपन्स अगेन' में दिखेंगे। इस सेगमेंट में उनके साथ अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

तेंदुलकर ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के छह संस्करणों में कुल 2,278 रन बनाए हैं।

उनके नाम टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2003 में 11 मुकाबलो में कुल 673 रन बनाए थे।

बता दें कि टूर्नामेंट में भारतीय 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 16 जून को टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा अहम मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा