देश

बाराबंकी में जहरीली शराब से 12 की मौत, आबकारी विभाग और डॉक्टरों की अलग-अलग दलील

यूपी के बाराबंकी में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां समारोह में हिस्सा लेने गए थे। इस मामले पर आबकारी विभाग और डॉक्टरों की अलग-अलग दलीलें सामने आ रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बाराबंकी में 12 लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच टीम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक के बाद एक 12 लोगों की मौत से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला बाराबंकी के नवाबगंज तहसील का है। खबरों के मुताबिक सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान इन लोगों ने जहरीली शराब पी। शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इन लोगों ने स्प्रिट और जहरीली शराब का सेवन किया था। वहीं आबकारी विभाग की अलग ही दलील है। आबकारी विभाग का कहना हैं मौतें ठंड की वजह से हुई हैं।

बाराबंकी के एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि एक व्‍यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, और उनके रिश्‍तेदार शव को अंतिम संस्‍कार के लिए ले जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य लोगों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कई लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भी भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है। घटना के बाद एक जांच टीम बाराबंगी के खुर्द गांव पहुंचीं, जहां लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल प्रशासन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग