देश

आधार कार्ड में बदलाव की फीस पर भी लगाया सरकार ने जीएसटी, 18 फीसदी होगी दर

यूआईडीएआई ने आधार सेवा पर 18 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। ऐसे में अब आपको आधार में किसी भी तरह के बदलाव कराने के लिए 25 रुपये की बजाय 29.50 रुपये देने होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आधार सेवा पर 18 फीसदी जीएसटी लागू

अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। क्योंकि यूआईडीएआई ने आधार सेवा पर जीएसटी लगा दिया है। आधार पर जीएसटी दर 18 फीसदी होगी। जीएसटी लगने के अब आपको आधार में किसी भी तरह के बदलाव कराने के लिए 5 रुपये ज्यादा देने होंगे। अब तक आपको आधार में पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और इमेल जैसी जानकारी में बदलाव कराने के लिए 25 रुपये देने होते थेा, लेकिन अब आपको इसके लिए 29.50 रुपये देने होंगे।

हालांकि आधार से जुड़ी कई सेवाएं अभी भी मुफ्त रहेंगी, जिसमें आधार का पंजीकरण और बच्चे की बायोमैट्रिक डिटेल्स जैसी सेवाएं शामिल हैं।

यूआईडीएआई के मुताबिक, यह शिकायत मिली थी कि आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए कुछ आधार सेवा केंद्रों पर अधिक शुल्क वसूल किया जा रहा था। इस तरह की शिकायतों के बाद यूआईडीएआई ने आधार सेवा के चार्ज तय किए हैं। साथ ही यूआईडीएआई ने लोगों को सूचित भी किया है कि आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान न करें। यूआईडीएआई ने कहा है कि अगर कोई तय दर से अधिक पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत 1947 पर फोन कर दर्ज कराई जा सकती है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए