बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर के झपसी टोला में भयंकर आग लगने की वजह से लगभग 200 कच्चे मकान जल कर खाक हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि आग किसने लगाई, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक आग अहियापुर के पास झुग्गियों में लगी। आग इतनी भयंकर थी कि घरों के अन्दर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
जिले के डीएम रंजन घोष ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “आग लगने से करीब 200 कच्चे मकान जल गए हैं। घटना में किसी की भी जान नहीं गयी है। फिलहाल पुलिस की टीम आग लगने की वजह का पता लगा रही है।”
Published: undefined
बता दें कि अभी कुछ समय पहले भी मुजफ्फरपुर के घाड़ हासन गांव में ऐसी ही आग लगी थी, जिसमें 22 मकान जल कर राख हो गए थे। घटना के बाद एसएसबी और सीओबी की टीम ने राहत कार्य शुरु किया था, जिसमें लगभग 150 लोगों को रहत सामग्री प्रदान करके उनकी मदद की गयी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined