देश

सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले आप के सांसद संजय सिंह, बोले- तानाशाही खत्म करने के लिए...

आप नेता संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा भी की। हालांकि, आप पहले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

Published: undefined

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी की सरकार जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए, उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। एजेंसियों की मदद से झूठे मुकदमे दायर कर चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं संस्थाओं की मदद से महाराष्ट्र में भाजपा ने अपनी सरकार बनवा ली है और इनकी मदद से वसूली कर रही है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी हैं कि वो इस लड़ाई में हमारे साथ हैं। संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। उन्हें भी बहुत तकलीफें उठानी पड़ी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात हुई और उनका हालचाल भी जाना।

Published: undefined

आप नेता संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined