
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी हैं। उत्तर प्रदेश के जितने माफिया और भ्रष्टाचारी हैं, वो सब वहीं पहुंच गए हैं। जो परिवार वाली बात कर रहे हैं, हमारे आपके पीडीए परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि पीडीए परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तो हैं ही। आधी-आबादी और पीड़ित, दु:खी अगड़े भी हैं।
Published: undefined
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दलितों पर झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो बीजेपी ने लगाए हैं। यह अन्याय कभी समाजवादी लोग स्वीकर नहीं कर सकते हैं। पीडीए की लड़ाई बड़ी हो गई है, जिससे बीजेपी वाले घबराए हुए हैं। मेरठ में कोई नया कारखाना या आसपास जमीन देकर कोई नया कारखाना खुला हो तो बता दो? ये गारंटी लेकर आए हैं, हमें आपको धोखा देने आए हैं।
Published: undefined
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो, नौजवान को धोखा दिया, वो सरकार बचेगी कैसे? इस सरकार में कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, 10 परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। मेरठ की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, आजादी में इस धरती की भूमिका रही है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined