देश

आम आदमी को बड़ा झटका, अमूल दूध का बढ़ गया दाम, कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा

गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर होगी। वहीं अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली, और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी। ये कीमतें 1 मार्च से लागू होंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम आदमी को महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। दरअसल अमूल दूध कल से महंगा होने वाला है। अब अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर होगी। वहीं अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली, और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी। ये कीमतें 1 मार्च से लागू होंगी।

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक साल पूरा होने से पहले ही दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध की कीमत बढ़ाई गई थी। कीमतों में इजाफा अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होगी। इनमें टी-स्पेशल, सोना, ताजा, शक्ति के अलावा गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। करीब 7 महीने और 27 दिन के बाद कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा कीमतों में वृद्धि का कारण है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा