देश

DRDO की एक और बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का किया सफल परीक्षण

मंत्रालय के अनुसार, मिसाइल के तीन सफल विकासात्मक परीक्षणों के बाद यह पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च था, जो सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता की पुष्टि करता है।

मिसाइल के तीन सफल विकासात्मक परीक्षणों के बाद यह पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च था।
मिसाइल के तीन सफल विकासात्मक परीक्षणों के बाद यह पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च था। फोटो: IANS

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मिसाइल का परीक्षण अपने उद्देश्यों में सफल रहा। मंत्रालय के अनुसार, मिसाइल के तीन सफल विकासात्मक परीक्षणों के बाद यह पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च था, जो सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता की पुष्टि करता है।

मंत्रालय ने कहा, यह परीक्षण 7 जून की रात में किया गया। रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे रेंज इंस्ट्रूमेंटेशन को दो डाउन-रेंज जहाजों सहित विभिन्न स्थानों पर टर्मिनल बिंदु पर तैनात किया गया था, ताकि उड़ान डेटा को कैप्चर किया जा सके।

डीआरडीओ और सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परीक्षण को देखा। रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण के लिए डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई दी। रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने डीआरडीओ प्रयोगशालाओं की टीमों और परीक्षण में शामिल होने वालों की सराहना की।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पानी में केमिकल मिलने की खबर पर बिसलेरी ने दी सफाई, कंपनी बोली- हमारा पानी पूरी तरह सेफ, हमें नहीं मिला कोई नोटिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बढ़ सकती हैं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया नॉन-बेलेबल वॉरंट

  • ,
  • अयोध्या से जनकपुर के लिए सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, 604 KM का सफर 19 घंटे में होगा पूरा, जानें रूट-टाइम टेबल

  • ,
  • WTC प्वाइंट्स टेबल: पहला टेस्ट ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत की राह भी हुई मुश्किल, जानें कौन से स्थान पर है

  • ,
  • राहुल के नेतृत्व में NDA को हराएंगे, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत गांवों तक सीमित नहीं रहेगी: अशोक गहलोत