देश

वापस भारत लाया जाएगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, रद्द होगी एंटीगुआ की नागरिकता

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ की नागरिकता मिली हुई थी, जिसे अब रद्द किया जा रहा है। हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रख सकते, जिस पर किसी भी तरह के आरोप लगे हों।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब नेशनल बैंक के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी मामले में भगोड़े मेहुल चौकसी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वर्तमान में एंटीगुआ में रह रहे मेहुल के पास सभी कानूनी रास्ते अब समाप्त हो चुके हैं और उसका भारत वापस आना लगभग तय है। मेहुल चोकसी की एंटीगुआ की नागरिकता रद्द होने वाली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करके वापस भारत लाया जाएगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वे जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं।

बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप था। हालांकि मेहुल चौकसी के भारत वापस आने में अभी कुछ समय और लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक एंटीगुआ में मेहुल के खिलाफ सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत सरकार अपने स्तर पर उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Published: undefined

क्या बोले एंटीगुआ पीएम गैस्टन ब्राउन

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ की नागरिकता मिली हुई थी, जिसे अब रद्द किया जा रहा है और वापस भारत भेजा जा रहा है। पीएम ने कहा, ‘हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रख सकते, जिस पर किसी भी तरह के आरोप लगे हों।

उन्होंने कहा है कि मेहुल चोकसी से जुड़ा मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए हमें पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर भारत सरकार को पूरी जानकारी दे दी है। हालांकि, मेहुल चोकसी को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरा करने का समय दिया जाएगा।

Published: undefined

हर बार इलाज का दे रहा हवाला

हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए एक हलफनामे में चोकसी ने कहा था, ‘मैं फिलहाल एंटीगुआ में रह रहा हूं। मैं देश छोड़कर नहीं आया हूं बल्कि इलाज कराने के लिए देश से बाहर रह रहा हूं। मैं हर जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। अगर कोर्ट इसे सही मानता है तो वो जांच अधिकारियों को एंटीगुआ भेजने का निर्देश दे सकता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन