देश

समझदार लोगों के लिए बीजेपी में जगह नहीं, एक साल के अंदर अरविंदर सिंह लवली का मोहभंग, कांग्रेस में वापसी  

दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन से नाराज होकर 4 अप्रैल 2017 को कांग्रेस छोड़ने वाले अरविंदर सिंह लवली ने एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस में फिर से शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी को छोड़कर एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 9 महीने पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर कांग्रेस में लौट आए हैं।

Published: 17 Feb 2018, 2:21 PM IST

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “कांग्रेस को छोड़कर और बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लेना मेरे लिए कोई खुशी का नहीं था। यह निर्णय पीड़ा में लिया गया था। वैचारिक रूप से मैं बीजेपी में अनफिट था।”

Published: 17 Feb 2018, 2:21 PM IST

अरविंदर सिंह लवली की कांग्रेस में वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, “मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि वह वापस आए हैं। उन्हें अहसास हुआ कि आखिरकार अपना घर ही अच्छा होता है।”

Published: 17 Feb 2018, 2:21 PM IST

4 अप्रैल 2017 को अरविंदर सिंह लवली ने अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस को छोड़ दिया था। बीजेपी में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा था कि अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस का साथ छोड़ा था। शीला दीक्षित सरकार में अरविंदर सिंह लवली शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं। 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे।

14 फरवरी को अजय माकन और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने एक साथ मंच का साझा किया था और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था। इस दौरान अजय माकन ने माना कि पार्टी को एकजुट करने में देरी हो गई। यह उनकी गलती है। अजय माकन ने कहा, “पार्टी में एकजुटता को लेकर मुझे और पहले पहल करनी चाहिए थी। अगर ऐसा होता तो एमसीडी में हम बेहतर कर पाते।”

Published: 17 Feb 2018, 2:21 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Feb 2018, 2:21 PM IST