देश

विधानसभा चुनाव 2026: खड़गे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 2026 के इस विधानसभा चुनाव में असम में परिवर्तन स्पष्ट है।

खड़गे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया
खड़गे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए वोट करने और ऐसी सरकार चुनने का आह्वान किया जो जनता की परवाह करती हो।

केरल, असम और पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना चार मई को होगी।

Published: undefined

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "केरल की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आप हमेशा शिक्षा, गरिमा, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए खड़े रहे हैं। आपने देश को दिखाया है कि प्रगतिशील सोच का वास्तव में क्या मतलब है। अब, एक बार फिर जिम्मेदारी आपके हाथों में है।"

उन्होंने कहा, "पिछले वर्षों में आपने बढ़ती बेरोजगारी, वित्तीय संकट और बढ़ती अनिश्चितता का सामना किया है। किसानों, बागान श्रमिकों, युवाओं और छोटे व्यवसाय मालिकों ने एक सरल प्रश्न पूछा है: 'राहत कहां है? अवसर कहां है?'"

उन्होंने कहा, "विभाजन या भटकाव को उस ताकत को कमजोर न करने दें। मैं सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और ऐसी सरकार के लिए वोट करने की अपील करता हूं जो आपकी बात सुनती हो, परवाह करती हो और काम करती हो। न्याय के लिए वोट करें। बेहतर केरल के लिए वोट करें।"

Published: undefined

खड़गे ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 2026 के इस विधानसभा चुनाव में असम में परिवर्तन स्पष्ट है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष में असम की एकता को जानबूझकर कमजोर किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका सामाजिक ताना-बाना तनावपूर्ण है, इसके संसाधनों का दोहन किया गया है और राजनीतिक लाभ के लिए झूठी कहानियां फैलाई गई हैं।" खरगे ने कहा कि अब समय आ गया है कि असम के लोग एक साथ आएं और अपने वोट की ताकत से विभाजन, बहिष्कार और उदासीनता की राजनीति को हराएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "एकता, कल्याण और वास्तविक विकास का मार्ग चुनें। आपका वोट असम के गौरव और भविष्य को बहाल कर सकता है।"

उन्होंने पहली बार मतदान कर रहे लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया।

Published: undefined

खड़गे ने पुडुचेरी के लोगों से भी भ्रष्टाचार के खिलाफ और बदलाव के लिए वोट करने का आह्वान किया।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल के मतदाताओं से कहा कि यह बदलाव का समय है और उन्हें यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) को वोट देना चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "केरल में आप एक ऐसी सरकार के हकदार हैं जो आपकी बात सुने, आपके संघर्षों को समझे और आपकी भलाई के लिए दिन-रात काम करे, न कि केवल भ्रष्टाचार करने और सत्ता में बने रहने के लिए हो।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined