देश

आतिशी और सौरभ भारद्वाज बनेंगे AAP सरकार में मंत्री! केजरीवाल ने एलजी को भेजा नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर एलजी सक्सेना ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को राष्ट्रपति से स्वीकृति देने की सिफारिश की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए पार्टी के दो नेताओं के नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे हैं। एक सूत्र ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना को कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी के विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों की सिफारिश की है।

आतिशी और भारद्वाज दिल्ली मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह लेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर एलजी सक्सेना ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को राष्ट्रपति से स्वीकृति देने की सिफारिश की है।

सिसोदिया के नेतृत्व वाले 18 विभागों में से वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष 10 को राज कुमार आनंद को तब तक के लिए सौंपा गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा