देश

अयोध्या फैसला: NSA डोभाल की अगुवाई में धर्मगुरुओं की मीटिंग, देश में शांति बनाए रखने पर जोर

मीटिंग के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि उन्होंने फैसले के बाद की स्थिति पर चर्चा की है। परमात्मानंद ने कहा, “हम देश में शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा करने के लिए अजीत डोभाल से मिले। हम इसके लिए काम जारी रखेंगे।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शनिवार को अयोध्या विवादित जमीन मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के दिल्ली स्थित आवास पर सभी धर्म गुरुओं की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बाबा रामदेव, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी परमात्मानंद और अन्य कई धर्मगुरु शामिल हुए। जानाकरी के मुताबिक इस बैठक में अयोध्या पर फैसले के बाद देश में शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि उन्होंने फैसले के बाद की स्थिति पर चर्चा की है। परमात्मानंद ने कहा, “हम देश में शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा करने के लिए अजीत डोभाल से मिले। हम इसके लिए काम जारी रखेंगे।”

बता दें कि शनिवार को कोर्ट का फैसला आने से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल, सभी मंत्रालयों के उच्चाधिकारियों और खुफिया विभाग के प्रमुखों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसके बाद फैसला आने के बाद गृहमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक-एक कर फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली।

शनिवार को रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। इस दौरान अयोध्या समेत पूरे देश में कड़े सुरक्षा इंतेजाम किए गए थे। सबसे खास बात यह रही कि राज्यों की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पैनी नजर रखी। इस दौरान मेरठ में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल जैसे कुछ राज्यों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार इन राज्यों की खुफिया एजेंसियों को खास तौर पर मदद दे रही है। इसके अलावा देश के बाकी संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपनी नजरें गड़ाए हुए है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हालातों का जायजा ले रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत