देश

अयोध्या फैसला: उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस ने 77 लोगों को किया गिरफ्तार

8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे। ये पोस्ट फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किए गए थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने ऐसे 34 मामले दर्ज कर 77 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि 34 मामले दर्ज कर लिए गए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे। ये पोस्ट फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किए गए थे।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पहले ही बताया था कि मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की रिपोटरें पर नजर रखने के लिए राज्य में पहली बार एक इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) की स्थापना की गई है।

इसी बीच, पुलिस बल ने अनैतिकता को रोकने के लिए धारा 144 को लागू करने जैसे निषेधात्मक कदम उठाए, साथ ही संवेदनशील और व्यस्त बाजारों में गश्ती कर असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिए।

बता दें कि शनिवार को अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी खुफियां तंत्रों के उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा इंतेजामों को लेकर एक समीक्षा बैठक की थी। फैसला आने के बाद अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर स्थिति की जानकारी ली थी। इस दौरान पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने खास तौर पर सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई थी।

साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल जैसे कुछ राज्यों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार इन राज्यों की खुफिया एजेंसियों को खास तौर पर मदद दे रही है। इसके अलावा देश के बाकी संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपनी नजरें गड़ाए हुए है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत