देश

बदायूं केस: NCW की सदस्य ने महिला के असमय जाने पर उठाए सवाल, कहा- शाम को घर से बाहर नहीं निकलती तो ये घटना न होती

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की घटना का संज्ञान लेन गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला के घर से बाहर निकलने के समय पर ही सवाल उठा दिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की घटना का संज्ञान लेन गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला के घर से बाहर निकलने के समय पर ही सवाल उठा दिए। चंद्रमुखी देवी ने महिलाओं के घर से बाहर निकलने के समय और किसके साथ जाएं, इस पर भाषण दे दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कभी भी किसी के प्रभाव में समय-असमय नहीं पहुंचना चाहिए। अगर शाम के समय वो महिला नहीं गई होती या परिवार का कोई सदस्य साथ में होता तो शायद ऐसी घटना नहीं घटती, लेकिन ये सुनियोजित था, क्योंकि उसको फोनकर बुलाया गया। वो वहां गई।

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

वहीं उनके इस बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या का ये बयान न केवल घृणित है, बल्कि भाजपाई सत्ता की सोच के समकक्ष खड़ा नजर आता है। इनको एक पल उस कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है, जहां से महिला अधिकारों के संरक्षण और वकालत की उम्मीद की जाती है।

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर गई थीं। सउन्होंने परिजनों को शीघ्र ही न्याय का आश्वासन भी दिया। उन्होंने यहां पर सामूहिक दुष्कर्म की विभत्स घटना की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन इस दौरान वो कुछ ऐसा कह गईं जिस पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बयानों के बाढ़ आ गए।

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। आयोग की मेंबर ने कहा कि, अगर पुलिस समय रहते परिवार वालों की सूचना पर पहुंचती तो शायद मृतका की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं के लिए संवेदनशील है, लेकिन कहीं ना कहीं महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस को और ज्यादा संवेदनशील होना पड़ेगा।

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

चंद्रमुखी देवी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। क्यावली गांव में पीड़ित परिवार से बात करने के बाद वह घटनास्थल मेवली गांव भी गईं और मौके पर मुआयना किया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Jan 2021, 8:30 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ