देश

भारत के साथ रिश्ते पर बांग्लादेशी मंत्री का बड़ा बयान, कहा- पड़ोसी देश से संबंध समयसिद्ध, खून में लिखे हुए

बांग्लादेश के मंत्री ओबैदुल क्वादर ने कहा है कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध 1971 के मुक्ति संग्राम के खून से सने इतिहास से जुड़े हैं और पड़ोसी देश परखे हुए मित्र हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बांग्लादेश के मंत्री ओबैदुल क्वादर ने कहा है कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध 1971 के मुक्ति संग्राम के खून से सने इतिहास से जुड़े हैं और पड़ोसी देश परखे हुए मित्र हैं। सड़क परिवहन और पुल मंत्री क्वादर ने कहा कि यदि पड़ोसी देशों के साथ संबंध मैत्रीपूर्ण और मजबूत होंगे तो आपसी प्रगति करना और अनसुलझे द्विपक्षीय मुद्दों को हल करना आसान होगा।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास के उनके सचिवालय कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट करने के बाद उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही। मंत्री ने बांग्लादेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में उनके सहयोग के लिए उच्चायुक्त को धन्यवाद दिया।

क्वादर ने आगे कहा, "बांग्लादेश और भारत अब पहले की तुलना में अधिक मजबूत, मैत्रीपूर्ण और विकासोन्मुख संबंधों को बनाए हुए हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध नए आयाम की ओर अग्रसर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Jul 2020, 1:00 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश