बंगाल की सुप्रसिद्ध रविंद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
रविंद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां, इंद्राणी सेन और सरबोनी सेन हैं, दोनों ही गायिका हैं।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: IANS
रविंद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां, इंद्राणी सेन और सरबोनी सेन हैं, दोनों ही गायिका हैं। मृतक गायिका काफी समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थी।
Published: undefined
उनके निधन की खबर उनकी छोटी बेटी सरबोनी सेन ने फेसबुक के जरिए सुबह करीब 4.30 बजे साझा की। सेन पिछले कुछ दिनों से शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं और सोमवार को वह घर लौट आईं।
Published: undefined
महान गायिका का जन्म 7 मार्च, 1933 को हुआ था। बहुत कम उम्र से ही उन्होंने रविंद्र संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और अपनी अलग शैली के लिए आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की थी।
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए