देश

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी को पूर्व मंत्री अरुण यादव ने मध्यप्रदेश आने के लिए दिए आमंत्रण के पीले चावल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने करोली पहुंचकर राहुल गांधी को राज्य में आने के लिए आमंत्रण स्वरूप पीले चावल सौंपे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने करोली पहुंचकर राहुल गांधी को राज्य में आने के लिए आमंत्रण स्वरूप पीले चावल सौंपे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है और वहां से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 23 नवंबर को प्रवेश करेगी। यह यात्रा राज्य में पांच दिसंबर तक रहने के बाद राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

राज्य के बड़े हिस्से में किसी को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल देने की परंपरा है, यादव ने उसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए राहुल गांधी को पीले चावल सौंपे। गांधी की यह यात्रा निमांड मालवा क्षेत्र से गुजरने वाली है और यादव खंडवा से सांसद रहे हैं और यह संसदीय क्षेत्र भी इसी इलाके में आता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन