देश

शिवराज सरकार का बड़ा फर्जीवाड़ा? 50 हजार में खरीद रही 20 हजार रुपए वाला लैपटॉप- कांग्रेस का आरोप

मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा पटवारियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना में गड़बड़ी की कांग्रेस ने आशंका जताई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार पुरानी तकनीक के लैपटॉप पटवारी को बांटने जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा पटवारियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना में गड़बड़ी की कांग्रेस ने आशंका जताई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार पुरानी तकनीक के लैपटॉप पटवारी को बांटने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक ने सोमवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लैपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फर्जीवाड़ा करने जा रही है। इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त रखी गयी है। अब 10 साल पुराने प्रोसेसर का 19 हजार लैपटॉप खरीदेंगे जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। लेकिन सरकार इसके लिये करेगी 50 हजार रुपए का भुगतान।

सलूजा ने बताया कि प्रदेश के सभी पटवारियों को सरकार ने लैपटॉप देने की योजना बनाई है। जिसके तहत कुछ शर्तें भी तय की गई है। बाकायदा विभागीय आदेश जारी कर निर्देश दिया गया है कि छठे जेनरेशन के प्रोसेसर वाला लैपटॉप खरीदा जाएगा। आश्चर्य की बात यह है कि इसकी अनुमानित कीमत सिर्फ 20 हजार है और सरकार इसके लिये 50 हजार का भुगतान करेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि वर्ष 2012-2013 में छठे जेनरेशन के लैपटॉप बनते थे। अब यह लैपटॉप कंपनियों ने बनाना बंद कर दिया है। इसके लिए 29 सितंबर को राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर लैपटॉप खरीदी की शतेर्ं तय की है। जिसमें कहा गया है कि छठे जनरेशन के प्रोसेसर वाला ही लैपटाप खरीदा जाए जो कि अब बंद हो गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो