देश

गणतंत्र दिवस पर झारखंड के बीपीएल परिवारों को बड़ा तोहफा, पेट्रोल पर 25 रुपए की सब्सिडी की योजना हुई लांच

झारखंड में बीपीएल परिवारों को पेट्रोल की खरीद में सब्सिडी देने की योजना 26 जनवरी से प्रभावी हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर सब्सिडी की राशि प्रदान कर इसकी शुरूआत की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड में बीपीएल परिवारों को पेट्रोल की खरीद में सब्सिडी देने की योजना 26 जनवरी से प्रभावी हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की उपराजधानी दुमका में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर सब्सिडी की राशि प्रदान कर इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए एक लाख चार हजार लोगों ने अब तक निबंधन कराया है और इनमें से 73 हजार आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। आज पूरे राज्य में 58 हजार लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी की राशि 250 रुपये जमा हो जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये की दर से सब्सिडी मिलेगी।

बता दें कि पेट्रोल सब्सिडी योजना के प्रथम चरण में झारखंड के वैसे 20 लाख कार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके पास दो पहिया वाहन है। हालांकि, राज्य में कुल कार्डधारियों की संख्या करीब 61 लाख है। इसमें प्रायोरिटी हाउस होल्ड कार्डधारियों की संख्या 5, 018, 473 और अंत्योदय राशन कार्डधारियों की संख्या 899400 है। दो पहिया वाहन कार्डधारियों के एक सदस्य को हर महीने 10 लीटरपेट्रोल पर प्रति लीटर में 25 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह से दो पहिया वाहन रखने वाले कार्डधारियों के एक सदस्य को हर महीने 250 रुपये मिलेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को सरकार की ओर से जारी किये जाने वाले मोबाइल एप-सीएमसपोर्ट के माध्यम से खुद आवेदन करना होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस