देश

पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक, राहुल गांधी, खड़गे, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत ये नेता होंगे शामिल

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को बताया कि जो बैठक पहले 12 जून को होनी थी, वो अब 23 जून को होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

23 जून को पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने वाली है।
23 जून को पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने वाली है। 

2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने की कवायद रंग लाती दिख रही है। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है, इस बैठक में राहुल गांधी समेत विपक्ष से सभी बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को बताया कि जो बैठक पहले 12 जून को होनी थी, वो अब 23 जून को होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, केजरीवाल, हेमंत सोरेन, स्टालिन, अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इन सबकी सहमति से बैठक की तारीख तय हुई है। बैठक में लेफ्ट के नेता भी बैठक में शामिल होंगे, जिनमें सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य जैसे नाम शामिल हैं।

Published: undefined

बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

Published: undefined


जेडीयू अध्यक्ष ने बताया कि देश में आज अघोषित आपातकाल लागू है। इधर, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों को एकसाथ लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने वाली है। देश के जो हालात हैं उसे देखते हुए पटना में एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद एक सकारात्मक रिजल्ट आएगा

Published: undefined

उन्होंने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसमे लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है तथा संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। ऐसे में बीजेपी को हटाने के लिए हमसब एक साथ बैठ कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • सिनेजीवन: फराह खान को सुजैन खान ने रखा 'गोल्ड डाइट' पर और कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल

  • ,
  • विनेश फोगाट को मिली एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत, हाईकोर्ट की कुश्ती महासंघ को फटकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मिली

  • ,
  • ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी

  • ,
  • 'आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी', ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी