देश

बिहार में 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित, 87 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस साल पास होने का प्रतिशत सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 83.73 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने परीक्षाफल जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 12,91,684 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 परीक्षार्थी पास हुए, यानी 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

उन्होंने बताया कि कला संकाय में जहां 86.15 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, वहीं वाणिज्य संकाय में 94.88 तथा विज्ञान संकाय में 87 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

किशोर ने बताया कि इस वर्ष जहां छात्राओं के पास होने का प्रतिशत 88 फीसदी से ज्यादा रहा, वहीं छात्रों के पास होने का प्रतिशत 85.69 रहा।

किशोर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस साल पास होने का प्रतिशत सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 83.73 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए क़दमों का परिणाम है कि पास होने वालों का प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में सीवान के मृत्युंजय कुमार 96 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी बने, वहीं कला संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर तुषार प्रदेश टॉपर रहे। वाणिज्य संकाय में प्रिया कुमारी 95.6 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड विधानसभा ने एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया के खिलाफ संकल्प पारित किया, ज्ञानेश कुमार को हटाने की भी मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 1,502 अंक उछला, निफ्टी 25,819 पर और सोना-चांदी में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल सरकार ने लापता भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 2 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

  • ,
  • आधार में दिल्ली, पासपोर्ट में चेन्नई... एक ईमेल और 'फ्लैग्ड' पासपोर्ट ने कैसे रोकी सौरभ दास की लंदन फ्लाइट?, जानें डिटेल

  • ,
  • खेलः टेस्ट रैंकिंग में बावुमा, गिल, बुमराह की लंबी छलांग और वैभव की ऐतिहासिक पारी से संजय मांजरेकर चिंतित