बिहार में ‘सुशासन बाबू’ यानी नीतीश कुमार के राज में महिलाओं पर अत्याचार जारी है। ताजा मामला रोहतास जिले में सामने आया है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। तिलौथू पुलिस थान के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उसकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Published: 22 Oct 2018, 12:17 PM IST
घायल दलित विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी पौत्री की शिकायत पर रविवार को केस दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक, राजकली देवी की पोती हमले के वक्त उनके साथ सोई हुई थी। पोती ने कहा कि तीन गांव वाले शनिवार देर रात को जबरदस्ती घर में घुस गए और उसकी दादी की जीभ काट दी। इन लोगों ने राजकली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।
वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।
इससे पहले 7 अक्टूबर को बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में घुसकर 35 से ज्यादा लड़कियों के साथ मारपीट की गई थी। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। छात्राओं का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने आवासीय बालिका विद्यालय के दीवार पर मनचलों से अभद्र टिप्पणियां लिखने का विरोध किया था। इस बात से नाराज गांव के लोग आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में घुसकर मारपीट की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Published: 22 Oct 2018, 12:17 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Oct 2018, 12:17 PM IST