देश

बिहार: दो पत्रकारों की हत्या पर तेजस्वी यादव का सवाल, दिल्ली की मीडिया में इसे लेकर कोई गुस्सा क्यों नहीं?

25 मार्च को भोजपुर जिले के गडहनी थाना इलाके में बाइक सवार दो पत्रकारों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचल दिया था। इस दौरान दोनों पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 

25 मार्च को बिहार के आरा में 2 पत्रकारों की हत्या को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “बिहार में दो पत्रकारों की हत्या हो गई, लेकिन दिल्ली की मीडिया में कोई गुस्सा नहीं है क्योंकि यहां आरजेडी की सरकार नहीं है। बीजेपी के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार प्रदेश में शासन कर रही है और गोदी मीडिया तब भी अपनी सरकार के खिलाफ कैसे जा सकती है जब गुंडों के द्वारा पत्रकार मारे जा रहे हैं।”

25 मार्च को भोजपुर जिले के गडहनी थाना इलाके में बाइक सवार दो पत्रकारों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचल दिया था। इस दौरान दोनों पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

खबरों के मुताबिक, 25 मार्च को गडहनी थाना इलाके में पूर्व मुखिया के पति मोहम्मद हरसू और पत्रकार नवीन निश्चल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हरसू ने नवीन निश्चल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि रामनवमी जुलूस के कवरेज के बाद नवीन अपने साथी विजय के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी मोहम्मद हरसू और उनके बेटे ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से नवीन की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पत्रकार नीचे गिर गए और उसके बाद गाड़ी से कुचल कर दोनों पत्रकारों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

फिलहाल दोनों पत्रकारों की हत्या के आरोप में पुलिस पूर्व मुखिया के पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए