देश

बीजेपी-जेडीयू शासन में बदमाशों का आतंक जारी, आरा में दिनदहाड़े एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष समेत दो को मारी गोली

आरा में बाइक सवार बदमाशों ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह को उस वक्त गोली मारी जब वे अपने दोस्तों के साथ डीएम कोठी इलाके के रास्ते नवादा थाना इलाके में जा रहा थे। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार और उनके दोस्त को तीन-तीन गोलियां लगी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के शासन में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति जारी है। राज्य में कानून ताक पर है। कानून-व्यवस्था की ताजा खस्ता हाल की एक तस्वीर आरा में सामने आई है। यहां पर बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े पॉश इलाके में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह समेत दो लोगों को गोली मार दी है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस इलाके में दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया है वह शहर का पॉश इलाका है। जिला अधाकारी समेत कई न्यायधीशों का फ्लैट उसी इलाके में है।

बाइक सवार बदमाशों ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह को उस वक्त गोली मारी जब वे अपने दो दोस्तों के साथ डीएम कोठी इलाके के रास्ते नवादा थाना इलाके में जा रहा थे। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार और उनके दोस्त को तीन-तीन गोलियां लगी हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली लगने के बाद मनीष कुमार को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस गोलीबारी में घायल मनीष सिंह के दोस्त को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

गोलीबारी के बाद डीएम कोठी इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्‍होंने नवादा थाना में सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर आवेदन भी दिया था। बावजूद इसके उनके ऊपर हमला हुआ और पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए