देश

'बीजेपी ने सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान किया', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप

अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या में प्रभु श्री राम का अनावरण हुआ और साधु संतों को आने नहीं दिया गया। ये अपमान नहीं है तो क्या है?"

'बीजेपी ने सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान किया', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप
'बीजेपी ने सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान किया', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर सनातन धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अगर किसी ने सनातन धर्म का अपमान किया है तो वो बीजेपी है।

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब पहली बार उत्तर प्रदेश की धरती लखनऊ में आए थे, तो उनके जाने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हनुमान जी को लखनऊ की धरती पर नचाने का काम किया। क्या ये मर्यादा है? क्या सनातन धर्म नहीं टूटा है?" उन्होंने प्रयागराज की घटना का जिक्र करते हुए कहा, "प्रयागराज में एक बहुत बड़े संत को स्नान करने से मना किया गया। उनको घसीटा गया, बेइज्जत किया गया। क्या ये सनातन धर्म का अपमान नहीं है?"

अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या में प्रभु श्री राम का अनावरण हुआ और साधु संतों को आने नहीं दिया गया। ये अपमान नहीं है तो क्या है? समाजवादियों ने हमेशा सनातन धर्म का सम्मान किया।"

उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए कहा, "श्री राम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई। करोड़ों -करोड़ों रुपये का सोना, चांदी, हीरा और करोड़ों रुपये की जमीन बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। ये घोटाला करने वाले कौन हैं? ट्रस्ट में बैठे हुए लोग कौन हैं? करोड़ देश के जो प्रभु श्री राम के प्रति आस्थावान हैं, उनकी भावनाओं पर डाका डाला गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या को कलंकित किया गया। इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है?"

 उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा अगर सनातन धर्म का अपमान करने वाली कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। राम के नाम पर व्यापार करते हैं, राम के नाम पर कारोबार करते हैं, राम के नाम पर चढ़ावा चोरी करते हैं। इससे ज्यादा सनातन धर्म का अपमान क्या हो सकता है?"

अवधेश प्रसाद ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में तमाम मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, चौधरी चरण सिंह और तमाम मुख्यमंत्री बने। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश की मर्यादा को बढ़ाने का काम किया है। लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की मर्यादा को अगर कमजोर करने का काम किसी ने किया है तो कोई और नहीं सीएम योगी हैं।"

उन्होंने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा, "जिस तरह से बुलडोजर चलाते हैं, लोगों के घर गिराते हैं और कभी-कभी जिस तरह से तंज कसते हैं, वो एक सन्यासी के लिए, एक योगी के लिए और उत्तर प्रदेश जैसे विशालतम प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए शोभा नहीं देता।"

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर मर्यादा भंग करने का आरोप लगाना गलत है। "समाजवादी पार्टी के लोगों ने सदा सर्वदा सदन की मर्यादा रखी है। मुझे भी उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नौ बार रहने का मौका मिला है। तमाम मुख्यमंत्री रहे हैं। हम लोग हमेशा सदन की मान्यताओं और सदन की परंपराओं को पूरी तरह से अक्षुण्ण रखने का काम करते थे।"

 आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • दिल्ली छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस संयम बरते, युवाओं से हिंसा नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएं

  • ,
  • 'E20 की व्यवस्था से सिर्फ एथनॉल उत्पादकों को फायदा', कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला

  • ,
  • टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग