देश

मुस्लिमों के घर में गाय होने को बीजेपी नेता ने बताया ‘लव जिहाद’, कहा- हर हाल में वापस ली जानी चाहिए गौ माता

रंजीत ने मुसलमानों के घर में गायों के होने को लव जिहाद बताते हुए कहा, ‘जब हम अपनी लड़कियों को उनके घर जाने पर लव जिहाद का नाम देते हैं तो गौ माता का उनके घर में होना भी लव जिहाद ही है। गाय उनके घर से किसी भी कीमत पर वापस ली जानी चाहिए।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपने भड़काऊ भाषणों की वजह से चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता रंजीत श्रीवास्तव ने गाय के मुद्दे को उठाते हुए फिर से एक विवादित बयान दिया है। रंजीत ने कहा है कि हमें गाय को दफनाना नहीं चाहिए बल्कि उसका दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बीजेपी नेता रंजीत श्रीवस्तव ने कहा, ‘गाय हमारी माता है। हम अपनी मां का संस्कार जिस तरह से करते हैं उनको कफन देकर, श्मशान ले जाकर उनको मुखाग्नि देकर जिस तरह से दाह संस्कार किया जाता है, उसी तरह से गौ माता का संस्कार होना चाहिए।’

रंजीत ने मुसलमानों के घर में गायों के होने को लव जिहाद बताते हुए कहा, ‘मुसलमानों के घर से गायों को वापस लिया जाना चाहिए। जब हम अपनी लड़कियों को उनके घर जाने पर लव जिहाद का नाम देते हैं तो गौ माता का उनके घर में होना भी लव जिहाद ही है। गाय उनके घर से किसी भी कीमत पर वापस ली जानी चाहिए।’

बता दें कि बीजेपी नेता रंजीत श्रीवास्तव इससे पहले भी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जहर उगल चुके हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बाराबंकी में एक सभा में मंच से रंजीत ने कहा था कि चीन से मशीन मंगवाकर 10-12 हजार मुस्लिमों की शेविंग कराई जाएगी। जिससे सारे मुस्लिम हिंदू धर्म में शामिल हो जाएं।

इसके अलावा उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि मुस्लिमों की नस्लों को बर्बाद करने के लिए नरेंद्र मोदी को चुनें। पीएम मोदी ने पांच साल में मुस्लिमों का मनोबल तोड़ा है। अब वोट के जरिए मुस्लिम सत्ता हथियाना चाहते हैं। जिस समय रंजीत ये बाते कह रहे थे, उस दौरान मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: बाढ़ से तबाही के बाद PM बालेंद्र ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अब बेहद कम

  • ,
  • बीजेपी ने ‘मिलेनियम सिटी’ को ‘सिंक सिटी’ बना दिया... दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की नारकीय हालत का मुद्दा उठाया

  • ,
  • नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, अलर्ट पर बिहार: गंडक के रौद्र रूप से चंपारण समेत कई जिलों में खतरा, सहमे लोग

  • ,
  • खड़गे ने नेपाल के हालात पर जताया दुख, केंद्र से लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की