देश

"केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी'’; टीएमसी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की

तृणमूल नेता ने दावा किया, ‘‘ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही हैं। इन्हें विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।"

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सोमवार को निर्वाचन आयोग से संपर्क किया और हस्तक्षेप की मांग की।

टीएमसी नेता अपनी चिंताओं को उठाने के लिए सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों से मिलेंगे।

दिल्ली में आयोग के मुख्यालय के बाहर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव की घोषणा से पहले गिरफ्तार किया गया था, ये परेशान करने वाली बात है।

उन्होंने कहा, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

पांजा ने कहा, ‘‘जिस तरह से आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उससे हम परेशान हैं... अब एमसीसी की घोषणा हो चुकी है और चीजें निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं। हम आयोग से अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रहे हैं।’’

तृणमूल नेता ने दावा किया, ‘‘ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही हैं। इन्हें विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने अपनी चिंताओं को उठाने के लिए समय मांगा था और हमें सोमवार का समय दिया गया है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एजेंसियों द्वारा तलब किया जा रहा है, जिससे पार्टी का चुनाव अभियान बाधित हो रहा है।पांजा ने आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन, सांसद डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'मक्का पर नहीं दागा ड्रोन', हूती ने सऊदी के दावे को बताया झूठा, नेपाल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

  • ,
  • भोपाल वीआईपी रोड पर ओवैसी के काफिले में हादसा, आपस में भिड़ीं गाड़ियां, देखें वीडियो

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमसभरी गर्मी ने किया परेशान, मौसम विभाग का क्या है अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान?