
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट से सामान गुम हो गया। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। सामान का पता नहीं लग पाने पर बीजेपी सांसद ने इंडिगो की आलोचना भी की है।
Published: undefined
दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सामान कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने सामान न मिलने से हुई परेशानी के बाद इंडिगो की आलोचना भी की।
Published: undefined
बीजेपी सांसद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "इंडिगो 6ई के साथ शर्मनाक अनुभव। मैंने नई दिल्ली से बेलगावी के लिए फ्लाइट 6ई-5237 से सफर किया। मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, लेकिन मेरा सामान नहीं पहुंचा। वह कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे मुझे अत्यधिक मानसिक पीड़ा, गंभीर असुविधा और वित्तीय नुकसान हुआ है, क्योंकि मुझे तुरंत जरूरी कपड़े और पर्सनल सामान खरीदना पड़ा है।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि बैग में जरूरी और कीमती डॉक्यूमेंट्स भी हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इससे स्थिति और भी परेशान करने वाली हो गई है। ऐसी लापरवाही और खराब सामान मैनेजमेंट बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। अगर यह अनुभव किसी मौजूदा सांसद के साथ हुआ है, तो आम यात्रियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Published: undefined
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को टैग करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने घटनाक्रम को लेकर इंडिगो से तुरंत जवाब मांगा। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी शिकायत की है। बीजेपी सांसद ने कहा, "यह इंडिगो के परिचालन मानकों पर गहरी चिंता को दर्शाता है। इस पर तुरंत दखल देने की जरूरत है।"
Published: undefined
हालांकि, इस घटनाक्रम में इंडिगो एयरलाइन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइन पिछले दिनों फ्लाइट में रुकावटें और कैंसलेशन जैसी शिकायतों के कारण भी विवादों में रह चुकी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined